फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fear of accidents due to stray animals roaming on roads

Faridabad News: सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं से हादसे की आशंका

Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fear of accidents due to stray animals roaming on roads
कई बार यातायात भी हो जाता है बाधित, राहगीरों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन


भारती दुबे
फरीदाबाद। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक लावारिस और पालतू पशु अक्सर बीच सड़क पर घूमते नजर आते हैं। इन पशुओं के कारण जहां एक ओर यातायात बाधित हो होता है, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों और आम राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ये पशु सड़क हादसों का कारण भी बन जाते हैं। जिनमें इनको चोट भी लग जाती है।
शहर के एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15 -16, बाटा चौक और बल्लभगढ़ जैसे प्रमुख इलाकों में यह एक गंभीर समस्या बन गई है। रात के समय सड़कों पर अंधेरा होने के कारण इन पशुओं को देख पाना और भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि तेज रफ्तार वाहन इन पशुओं से टकरा जाते हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ चालक और राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और पशुओं को भी चोट लग जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन



आपस में लड़ाई कर वाहन कर देते हैं क्षतिग्रस्त
लोगों ने कहा कि सड़कों पर एक बार दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिसमें दो गाड़ियों के शीशे टूट गए और एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह बिल्कुल आम हो गया है। वहीं निगम की ओर से समय-समय पर पशु पकड़ने के अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन प्रयास नाकामयाब साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार कहती है कि उनकी ओर कई गोशालाएं बनाई गई हैं, लेकिन फिर भी सड़कों पर गोवंश घूमता नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- वर्जन

नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कई गोशालाएं बनाई गई हैं, जहां लावारिस पशुओं को रखा जा रहा है। धीरे- धीरे सड़कों से सभी लावारिस पशुओं को हटा दिया जाएगा। - पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article