फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fdsg

Faridabad News: ट्रैफिक लाइटें बनीं शो पीस, लोगों में सब्र न होने से लग रहा जाम

Thu, 18 Dec 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
fdsg
- ट्रैफिक सिग्नल होने के बाद भी लोग जबरन निकालते हैं वाहन, जिससे लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर परिषद ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से पहली बार दो प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाई हैं। नियमों की अनदेखी के कारण इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस स्टैंड चौक और अलावलपुर चौक पर ट्रैफिक लाइट शुरू कर दी गई हैं, इसके बावजूद वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लाइट चालू होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस को मौके पर खड़े होकर हाथों के इशारों से वाहनों को रोकना और चलाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों चौराहों पर अक्सर लंबा जाम लगा रहता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ही ट्रैफिक लाइट लगाई गई है, ताकि वाहनों का संचालन स्वचालित व्यवस्था के तहत हो सके। लेकिन वाहन चालक रेड लाइट होने पर भी नहीं रुकते और ग्रीन सिग्नल की प्रतीक्षा किए बिना आगे बढ़ जाते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


हालांकि ट्रैफिक पुलिस के जवान चौक पर मौजूद रहते हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि न तो चालान काटे जा रहे हैं और न ही नियम तोड़ने वालों को रोका जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों में नियमों के प्रति डर खत्म हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed