फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fault in line due to overloading, power supply halted in two dozen areas

Faridabad News: ओवर लोडिंग से लाइन में फॉल्ट, दो दर्जन इलाकों में बिजली सप्लाई ठप

Sat, 06 Apr 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fault in line due to overloading, power supply halted in two dozen areas
मथुरा रोड और पाली सबस्टेशन में फॉल्ट और ब्रेक डाउन की घटनाएं बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में गर्मी बढ़ते ही बिजली फॉल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या काफी बढ़ गई है। मथुरा रोड और पाली सबस्टेशन में दो दिनों से फॉल्ट और ब्रेक डाउन की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को भी दोनों सबस्टेशन से जुड़े दो दर्जन इलाकों में सात से आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग काफी परेशान रहे।
मथुरा रोड और पाली सब स्टेशन में गांव पाली, धौज, सरूरपुर, नंगला, गौंछी, जीवन नगर, राजीव नगर, प्रतापगढ़, सेक्टर-16, सेक्टर-29, 30 आदि इलाके शामिल हैं। शनिवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही घरों में एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे आदि चलने लगे हैं। इससे बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। शहर में बिजली की मांग करीब 200 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, लेकिन आपूर्ति करीब 170 लाख यूनिट ही हुई है। मांग और सप्लाई में अंतर आने और ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या बढ़ने लगी है। शनिवार को नंगला, सरुरपुर, गाजीपुर आदि इलाकों में सुबह 9 बजे बिजली गई। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे आई। इसके बाद दोपहर 3 बजे गई बिजली शाम सात बजे आई। ऐसे में जिन घरों में इनवर्टर लगे हैं उन्हें तो ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, लेकिन अन्य लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में पहुंच रहीं 1500 शिकायतें

बिजली कटौती को लेकर सेक्टर-23 स्थित बिजली कंट्रोल रूम में एक माह में शिकायतों की संख्या तीन गुना हो गई है। अधिकारियों के अनुसार एक महीने पहले रोजाना करीब 500 शिकायतें आती थीं। अब रोजाना करीब 1500 पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था सुधार पर किया जा रहा काम

शहर में बिजली व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। सेक्टर-23 में नया सबस्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इसी तरह दो अन्य सबस्टेशन भी जल्द शुरू हो जाएंगे। इसके बाद बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी।
-नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed