{"_id":"6674200ee0e6926c770d4681","slug":"father-who-came-from-bihar-to-search-for-his-son-dies-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26333-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिहार से बेटे को ढूंढने आए पिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिहार से बेटे को ढूंढने आए पिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
- 10 महीने पहले बेटा बिना बताए बिहार के घर से कहीं चला गया
- सूचना मिली थी बेटा फरीदाबाद में नौकरी कर रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बिहार के रोहतास जिले से 10 महीने पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए बेटे को ढूंढने आए पिता की बीके अस्पताल के पार्क में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अनिल पांडे अपने बेटे के दोस्त के पिता सुनील और रविंदर के साथ मंगलवार की रात को बीके अस्पताल पहुंचे थे। रात होने के पर तीनाें पार्क में ही सो गए। तड़के साढ़े तीन बजे साथ आए, लोगों ने उन्हें जगाना चाहा तो देखा कि वह अचेत हैं। सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविंद्र और सुनील ने बताया की अनिल कुमार पांडे बिहार के रोहतास जिले के निवासी थे। उनका बेटा शिवम कुमार पांडे 18 अगस्त 2023 से संदिग्ध हालात में गायब हुआ था। कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी थी कि वह फरीदाबाद में नौकरी कर रहा है। इसके बाद वह उसे खोजने के लिए मंगलवार की रात को फरीदाबाद आए थे। तीनों रात को एक दूसरे से बात करते हुए बीके अस्पताल के पार्क में ही सो गए। वह तीनों पार्क में अलग-अलग स्थानों पर सो गए। बुधवार तड़के किसी ने अस्पताल कर्मियों को बताया कि पार्क में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। अस्पताल कर्मी जब उन्हें स्ट्रेचर पर डालकर ले जाने लगे तो दोनों साथियों को पता चला कि अनिल की मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
-- --
मंगवाई बर्फ की सिल्ली, कफन के पैसे भी लिए
रविंद्र कुमार और सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में जब शव को रखने गए, तो फ्रीजर में जगह नहीं होने पर उनसे बर्फ की सिल्लियों को मंगवाया गया। वह लोग साढ़े चार बजे एक ऑटो रिक्शा करके दो बर्फ की सिल्लियां एक हजार रुपये में लेकर आए। इसके अलावा पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने मृतक के बच्चों से पोस्टमार्टम करने और कफन के नाम के 800 रुपये भी लिए।
विज्ञापन
-- -