फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   father strangled his 7-year-old son to death In Faridabad

कातिल बाप फंदे से झूला: फरीदाबाद में पिता ने सात साल के बेटे का गला दबाकर की हत्या, फिर पंखे से लटककर दी जान

Mon, 11 May 2026 12:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 May 2026 12:49 PM IST
सार

फरीदाबाद में एक पिता ने अपने 7 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
father strangled his 7-year-old son to death In Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दयालपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 32 वर्षीय युवक ने अपने सात साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक युवक की पहचान सागर के रूप में हुई है, जो दयालपुर गांव का निवासी था। उसके बेटे का नाम रक्षित था, जिसकी उम्र सात साल थी। सागर ने पहले अपने बेटे रक्षित का गला दबाकर उसकी जान ले ली। बेटे की हत्या करने के बाद सागर ने घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों और परिजनों को घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed