फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father in law and brother in law misdeed with woman in Hodal

रौंदे रिश्ते: पति रहता था अलग, ससुर और देवर ने की दरिंदगी; पीड़िता ने पिता को बताई आपबीती तो फिर ढाए जुल्म

Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

आरोप है कि चार माह पूर्व उसका ससुर व देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Father in law and brother in law misdeed with woman in Hodal
ससुर और देवर ने किया महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के होडल जिले में महिलाओं के विरूद्ध अपराध निरंतर जारी है। अब एक विवाहिता ने अपने ससुर व देवर पर सामूहिक तौर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाया है। विवाहिता ने अत्याचार की सूचना अपने पिता को दी तो सास, ससुर व देवर सहित पांच लोगों ने जमकर मारपीट की और उसका सारा सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने विवाहिता को जान से मारने तक की धमकी भी दी। इसके अलावा स्कूल में जा रहे छात्रा के साथ नशे में धुत युवक ने छेड़छाड़ की। हसनपुर व होडल थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

पहले मामले में हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल से उसका पति उससे अलग रहता है। आरोप है कि चार माह पूर्व उसका ससुर व देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को उसकी सास, ससुर व देवर दो लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर घर का सारा सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने छात्रा के सामने कपड़े उतारे, अश्लील हरकत भी की
राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडल में स्थित एक कॉलोनी में घर से स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के सामने नशे में धुत युवक ने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत की। घटना के बाद छात्रा स्कूल चली गई और बाद में घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना 22 दिसंबर की बताई गई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 दिसंबर को उसकी भतीजी व भतीजा घर से निकल कर स्कूल जा रहे थे। तभी नशे में धुत आरोपी ने अपने कपड़े निकाल कर अश्लील हकरत करते हुए सामने खड़ा हो गया और छेड़छाड़ करने लगा। उसकी भतीजी और भतीजा स्कूल चले गए। स्कूल से आने पर घटना की जानकारी अपनी मां को दी । पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ पुलिस ने पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed