{"_id":"605f69eb8ebc3e8ccd2e325b","slug":"father-and-son-going-to-court-hearing-the-case-faridabad-news-noi574015130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में केस की सुनवाई पर जा रहे पिता-पुत्र को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में केस की सुनवाई पर जा रहे पिता-पुत्र को धुना
विज्ञापन
बल्लभगढ़। करीब एक साल पहले दर्ज हुए झगड़े के मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रहे पिता- पुत्र को करीब 15 युवकों ने रास्ते में ही पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बल्लभगढ़ तिगांव रोड स्थित श्याम कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसके परिवार का भीकम कॉलोनी निवासी बलराज उर्फ भालू के साथ झगड़ा हुआ था। उसका मामला अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को उस मामले की सुनवाई के लिए वह अपने बेटे अभिषेक व किराएदार विशाल के साथ मोटर साइकिल पर जा रहे थे। करीब दस बजे जब वे सभी सेक्टर छह-सात के डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तभी एक कार ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मारी जिससे वे तीनों गिर गए।
पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी ने उनके साथ चल रहे दीपांशु की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी उनके साथ एक तीसरी गाड़ी भी थी। मौके पर आई गाड़ियों से करीब 15 युवक उतरे सभी के हाथों में लोहे की रॉड थी, जिनमें से उसने बलराज, बिजेंद्र ,मोती, आशीष व अन्नु को पहचान लिया। बचाव के लिए वह और उसका बेटा एक कंपनी में घुस गए। पीछे से सभी आरोपी भी कंपनी में घुस आए और जोगेंद्र व उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब कंपनी के कर्मचारी आने लगे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।