{"_id":"696a8c21d765c959ad06dcea","slug":"father-and-son-beaten-up-after-entering-home-over-scooter-parking-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60561-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में घर में घुसकर पिता और पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में घर में घुसकर पिता और पुत्र को पीटा
विज्ञापन
किरायेदार की दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने पर हुआ था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के धीरज नगर एतमादपुर में घर के सामने स्कूटी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी और उसके साथियों ने एक घर में घुसकर पिता-पुत्र के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित बिंदा लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 12 जनवरी को उनके घर के बाहर शोर हो रहा था। नीचे उतरकर देखा तो उनके बेटे पंकज और किरायेदार का पड़ोसी संजय के रिश्तेदार से झगड़ा हो रहा था। विवाद का कारण यह था कि आरोपी युवक बार-बार किरायेदार की दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर देता था। बिंदा लाल ने जब अपने बेटे को समझाकर अंदर भेजा और स्कूटी हटाने को कहा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि कुछ ही देर में पड़ोसी संजय वर्मा, सोनू वर्मा और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और हमला कर दिया। बचाव के लिए बिंदा लाल घर के अंदर भागे, तो आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए। हमलावरों ने पंकज को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए गली में ले आए। वहां उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा गया। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हुई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पंकज की मेडिकल रिपोर्ट में उसकी पीठ, सीने, सिर और हाथ पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। थाना पल्ला पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 333, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।