{"_id":"6aaed82b913510636000fe74","slug":"father-and-son-attacked-with-sticks-clubs-and-rods-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80487-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी के ट्रैफिक सिग्नल के पास बेटे को घेरकर पीट रहे लोगों को देखकर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला करने का आरोप है। आरोप है कि 7-8 लोगों ने पिता-पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। घटना 17 सितंबर शाम करीब 5:45 बजे की है।
जमाई कॉलोनी निवासी जाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी आढ़ती है। 17 सितंबर को वह पत्नी नजराना, दामाद शाहरुख, दोस्त अनिल शर्मा और उसकी पत्नी मोनिका शर्मा के साथ दिल्ली से घर लौट रहा था। सैनिक कॉलोनी के ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचने पर देखा कि बेटा सौरभ स्कूटी पर बैठा था और 7-8 लोगों ने उसे घेर रखा था। सभी के हाथों में लाठी और रॉड थी।जाकिर के अनुसार, वह परिवार के साथ गाड़ी से नीचे उतरा तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि वसीम कुरैशी ने धारदार पत्ती जैसे हथियार से उसके सिर पर वार किया, जबकि सलीम ने रॉड से सौरभ के सिर पर चोट मारी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जाकिर और सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना ने 18 सितंबर को 5 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद