Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father accused of physically assaulting daughter under pretext of teaching her to ride a motorcycle

पापी पिता: बाइक सिखाने के बहाने बेटी को सुनसान जगह ले गया पिता, यौन उत्पीड़न का आरोप; पहले भी कर चुका ऐसी हरकत

Thu, 19 Nov 2026 10:44 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 19 Nov 2026 10:44 PM IST
सार

महिला ने बताया कि पति ने पहले भी ऐसी हरकत की थी। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 18 नवंबर को बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Father accused of physically assaulting daughter under pretext of teaching her to ride a motorcycle
पिता पर बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 वर्षीय बेटी को बाइक सिखाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने शिकायत में पिता पर पहले भी बेटी के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। मां निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि पहले बेटी ने उन्हें बताया था कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की थी। पूछने पर आरोपी ने गलती मानते हुए आगे ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया था। डर के कारण महिला ने उस समय शिकायत नहीं की। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी बेटी के साथ मारपीट करता था। 

विज्ञापन


महिला के अनुसार, 12 नवंबर की रात आरोपी ने बेटी से कहा कि घर में दो बाइक खड़ी हैं, फिर भी वह राशन लेने पैदल जाती है। इसके बाद वह उसे बाइक सिखाने के बहाने साथ ले गया। करीब चार बजे आरोपी अकेला घर लौटा। मां ने बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने बेटी को मार दिया है। बाद में बेटी घर पहुंची और मां को बताया। 
विज्ञापन


बेटी ने बताया कि पिता उसे बाइक पर घुमाने के बाद सुनसान जगह ले गया था। वहां उसने उस पर किसी लड़के के साथ संबंध होने का आरोप लगाया और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि आरोपी ने घटना बताने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बेटी को एक ऊंची दीवार पर बैठाकर दूर चला गया। मौका पाकर बेटी वहां से भाग निकली और लोगों से घर का रास्ता पूछकर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, मां ने आरोपी से बेटी के साथ ऐसा करने का कारण पूछा तो वह घर से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 18 नवंबर को आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed