फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers upset due to non-harvest of wheat and mustard crops

Faridabad News: गेहूं एवं सरसों की फसल का उठान न होने से किसान परेशान

Sat, 06 Apr 2024 11:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-harvest of wheat and mustard crops
हथीन। हथीन अनाज मंडी में सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई सरसों एवं गेहूं की फसलों का उठान न होने से किसान एवं आढ़ती परेशान हैं। खरीदी गई फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है। इस कारण बारिश आने पर फसल भीग सकती है। हथीन अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुखवीर सिंह, उपप्रधान प्रवीण गर्ग, श्याम सुंदर, सतीश शर्मा आदि आढ़ती औरंगाबाद पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। उन्होंने आढ़तियों एवं किसानों की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रधान सुखवीर सिंह ने बताया कि हथीन अनाज मंडी में 57 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं एवं 6500 क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद हो चुकी है। उठान न होने से आसमान के नीचे पड़ी फसल खराब हो सकती है। उठान न होने से खरीद एजेंसियों ने किसानों की फसलों का भुगतान भी नही दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आढ़तियों की शिकायत को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला उपायुक्त के माध्यम से समस्या का निवारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed