फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers should face no difficulty in selling their crops: Rajesh Nagar

किसानों को फसल बेचने में न हो परेशानी:राजेश नागर

Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers should face no difficulty in selling their crops: Rajesh Nagar
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री ने मंडियों में खरीदारी की समीक्षा की
विज्ञापन

फरीदाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की सभी मंडियों में धान एवं बाजरा खरीद, अनाज के उठान, भंडारण और किसानों को किए जा रहे भुगतान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा खरीद सीजन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीदे गए अनाज का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान राज्यमंत्री राजेश नागर ने मंडियों में पहुंच रहे अनाज की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके अनाज पैदा करता है और उसकी फसल का एक-एक दाना खरीदना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि मंडियों में आने वाले अनाज की खरीद नियमानुसार हो और उसे सुरक्षित तरीके से संबंधित खरीद एजेंसियों के भंडार गृहों तक पहुंचाया जाए।
अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश की मंडियों में कुल 18.06 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 11.90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि लगभग 4.88 लाख मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। इससे प्रदेश में खरीद प्रक्रिया की प्रगति और उठान व्यवस्था की स्थिति की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बैठक में किसानों को किए जा रहे भुगतान की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक 48,152 किसानों को लगभग 758 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंत्री ने भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का पैसा समय पर मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं को सुचारु रखा जाए और किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दी जाए। बैठक में फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार सहित डीएफएससी अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed