{"_id":"68d57d1302262d782f07f562","slug":"farmers-returning-disappointed-with-their-paddy-crop-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52128-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धान की फसल को लेकर निराश लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धान की फसल को लेकर निराश लौट रहे किसान
Thu, 25 Sep 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:04 PM IST
सार
मोहना मंडी में धान की बढ़ती आवक के बावजूद किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। प्राइवेट खरीद और गिरते भाव के कारण किसान निराश होकर फसल वापस ले जा रहे हैं। इससे किसानों में आर्थिक चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विस्तार
मंडी में नहीं मिल रहा सही भाव, प्राइवेट खरीद होने से बढ़ी किसानों की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। जिले की मोहना मंडी में इन दिनों धान का आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी फैक्टरी इंचार्ज ऋषि कुमार के अनुसार दो दिनों के भीतर करीब 11,000 क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है लेकिन मंडी में भाव को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। यहां पर प्राइवेट खरीद हो रही है और मौजूदा समय में किसानों को 2700 रुपये से लेकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। कई किसान बेहतर रेट की उम्मीद में मंडी पहुंच रहे हैं, मगर उन्हें निराशा हाथ लग रही है।
निरावली गांव के किसान रतन ने बताया कि धान की फसल की लागत काफी बढ़ चुकी है, लेकिन उन्हें मंडी में अपेक्षित भाव नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि पहले दिन खरीदारों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक धान खरीदा था, लेकिन उसके बाद रेट लगातार गिरते जा रहे हैं। अभी 2700 रुपये में खरीद हो रही है, जो हमारे लिए नुकसान का सौदा है। हम किसान दिन-रात मेहनत करके अपनी फसल तैयार करते हैं और जब मंडी में बेचने आते हैं तो भाव देखकर मन टूट जाता है।
इसी तरह बढ़राम गांव के किसान महावीर भी मोहना मंडी में अपनी ट्रॉली भरकर धान बेचने पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि मंडी में उनकी फसल अच्छे रेट पर बिक जाएगी और मेहनत का सही मूल्य मिलेगा। जब मंडी में भाव सुना तो उन्हें मजबूर होकर वापस जाना पड़ा। महावीर ने बताया कि मैंने मंडी में धान डलवा दिया था, लेकिन 2700 रुपये का भाव सुनकर दोबारा अपने खर्चे से लेबर लगवाकर ट्रॉली में धान भरवाकर वापस ले जाना पड़ा। इस भाव पर बेचने से हमें नुकसान ही होगा।