{"_id":"6a8f36ebb9a53c471303e445","slug":"farmers-from-sotai-will-celebrate-raksha-bandhan-at-the-protest-site-itself-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78443-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन मनाएंगे सोतई के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन मनाएंगे सोतई के किसान
विज्ञापन
मंत्रियों को भेजेंगे रक्षा सूत्र
संवाद न्यूज एजेंसी।
बल्लभगढ़। गांव सोतई में अपनी जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने साफ किया कि जब तक उनकी भूमि का वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार भी धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा।
किसानों ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बहनों की ओर से मंत्रियों के पास रक्षा सूत्र भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मंत्रियों से मांग की जाएगी कि वह किसानों के भाई होने का फर्ज निभाते हुए उनकी भूमि का उचित मुआवजा दिलवाएं, ताकि किसान अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण बेहतर तरीके से कर सकें। उधर, एनएचएआई प्रबंधन ने एक रास्ता बनाने के लिए खुदाई करवाई तो किसानों ने वहां जाकर काम रुकवा दिया।
बुधवार को आसपास के गांवों से भी किसान धरने को समर्थन देने पहुंचे। धरना स्थल पर अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर फौजी के साथ झम्मन, रतनलाल, नारायण सिंह, सतपाल मास्टर, संदीप एडवोकेट, कुलदीप और गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान व महिलाएं मौजूद रहीं। किसान नेता बबलू हुड्डा और देवी सिंह लांबा ने भी धरने में पहुंचकर किसानों का समर्थन किया।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि उन्होंने सरकार को जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं दिया है और सभी मशीनें बंद हैं। जिन जमीनों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, वहां किसी भी प्रकार का काम नहीं चल रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्वक जारी रहेगा।