{"_id":"69517a832af583f4ad0895d4","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-tree-in-surajkund-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59040-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
सुसाइड नोट के आधार पर पार्षद समेत पांच पर केस, परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं
पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से तनाव में था किसान, वीडियो बनाकर छोड़ा संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के कांत एन्क्लेव में रविवार सुबह एक किसान का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनंगपुर गांव के घाटी तला मोहल्ला निवासी किसान जयपाल के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर नगर निगम के एक पार्षद, उसके भाई सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। जयपाल लंबे समय से मानसिक दबाव में था और कथित रूप से आरोपियों की धमकियों से परेशान था। थाना सूरजकुंड पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
भाई से मिलने की बात कहकर निकला था जयपाल
छोटे भाई अजयपाल ने थाना सूरजकुंड में दी शिकायत में बताया कि जयपाल 27 दिसंबर को घर से यह कहकर निकले थे कि वह देवेंद्र, गजेंद्र, जयपाल उर्फ जग्गे, विकल और दिनेश उर्फ डीके से मिलने जा रहे हैं। इन लोगों पर जयपाल की बकाया रकम थी और वे काफी समय से उसे टाल रहे थे। अजयपाल के अनुसार आरोपी न केवल पैसे नहीं लौटा रहे थे बल्कि जयपाल को जान से मारने की धमकियां भी देते थे।
विज्ञापन
जब देर शाम तक जयपाल घर नहीं लौटे तो उनका बेटा निखिल उन्हें तलाशते हुए कांत एन्क्लेव के जंगल की ओर गया, जहां उसने अपने पिता को पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सुसाइड नोट और वीडियो बने अहम सबूत
पुलिस ने मौके से मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें देवेंद्र, गजेंद्र समेत पांच लोगों के नाम लिखे हुए हैं। नोट में जयपाल ने लिखा है कि आरोपियों की लगातार धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है।
परिजनों का दावा है कि जयपाल ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन से पांच वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे, जिनमें उसने अपनी परेशानी और आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। परिजनों ने इन वीडियो को जांच के लिए अहम बताया है।
प्रभावशाली और राजनीति से जुड़े हैं आरोपी
अजयपाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि उनके भाई की हत्या भी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी प्रभावशाली और राजनीति से जुड़े हुए हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। अजयपाल ने अपने और भाई के बच्चों की सुरक्षा की मांग भी की है।
जमीन सौदे से जुड़ा पुराना विवाद
इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जयपाल ने वर्ष 2016 में देवेंद्र के साथ अपनी एक बीघा जमीन बेचने का सौदा किया था। उस दौरान देवेंद्र ने चेक दिए थे, लेकिन बाद में नकद भुगतान की बात कहकर पूरे पैसे समय पर नहीं दिए। इसी लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।
फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।