फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers blocked KGP Expressway demanding construction of Mohana Cut

Faridabad News: मोहना कट बनाने की मांग को लेकर किसानों ने केजीपी एक्सप्रेसवे किया जाम

Mon, 19 Feb 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked KGP Expressway demanding construction of Mohana Cut
दोनों तरफ एक किमी का जाम लगा, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त और एसीपी के आश्वासन के बाद खोला जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर स्थित मोहना गांव पर कट बनाने की मांग को लेकर 128 दिन से धरनारत किसानों ने सोमवार दोपहर आधे घंटे के लिए कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इससे एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर का जाम लग गया। बड़ी संख्या में दोनों ओर वाहन जाम में फंस गए। जाम में फंसी एंबुलेंस को जाने दिया गया। मौके पर जाम को खुलवाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम को खोल दिया और दोबारा से धरना स्थल पर पहुंच गए।
15 अक्तूबर 2023 से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे उतार चढ़ाव संघर्ष समिति गांव मोहना में देवी मंदिर के पास कट बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान किसानों ने धरना स्थल पर ही दिपावली, भैया दूज, गोवर्धन आदि त्योहारों को मनाया। चार फरवरी को मोहना अनाज मंडी में महापंचायत हुई थी, जिसमें 52 पालों के लोगों ने फैसला लिया था कि 14 फरवरी तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया तो केजीपी जाम किया जाएगा।
विज्ञापन




बैठक के बाद लगाया जाम
सोमवार को 52 पालों के लोग व किसान संगठनों ने धरनास्थल पर बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान सभी ने सहमति दी कि कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेसवे को जाम किया जाए। सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे 500 से अधिक किसानों ने एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। आधे घंटे के जाम में 100 से अधिक छोटे बड़े वाहन लंबी लाइन लगाते हुए जाम में फंस गए जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका पता चलते ही नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, एसीपी तिगांव राजेश लोहान और थाना छांयसा पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक जाम से लोग परेशान रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम को खोल दिया। इस मौके पर किसान उपकार सिंह, सुरेंद्र वशिष्ठ, सत्यवीर डागर, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह , केसर डागर, महेंद्र सिंह चौहान, धर्म चंद, ताराचंद, सोनपाल चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, रामराज भाटी, राजेश तेवतिया, बब्लू हुड्डा , हेम डागर, ईश्वर, वीरेंद्र अत्री, देवी सिंह लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन









24 फरवरी को विधायक के कार्यालय का करेंगे घेराव
- 24 फरवरी को ट्रैक्टर रैली से हल्का विधायक के ऑफिस या घर का घेराव किया जाएगा।
- 29 फरवरी को ट्रैक्टर रैली से सांसद के ऑफिस व घर का घेराव किया जाएगा।
- 3 मार्च को हीरापुर गांव से लेकर मोहना गांव की सीमा का काम बंद कराया जाएगा।
- 3 मार्च से कुंडली गाजियाबाद एक्सप्रेस वे को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाएगा।


किसानों से बातचीत
अब आश्वासन से बात नहीं बनेगी। सरकार जब तक लिखित तौर पर पत्र नहीं देगी, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा।
- वीरेंद्र अत्री, किसान


कट नहीं बनाने की वजह से 20 से ज्यादा गांवों के एक लाख लोगों को भविष्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- संसवीर, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed