फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's Tushar is stranded in Dubai

Faridabad News: दुबई में फंसे हैं फरीदाबाद के तुषार

Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Faridabad's Tushar is stranded in Dubai
डेढ़ साल से कर रहे हैं नौकरी, अप्रैल में पत्नी को भी जाना था दुबई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। खाड़ी क्षेत्र में ईरान-इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है। सुरक्षा कारणों से दुबई का एयर स्पेस बंद होने और उड़ानों पर रोक लगने से एनआईटी निवासी तुषार का आना भी अब परिवार के लोगों को मुश्किल सा लग रहा है। तुषार परिवार के लोगों से रोजाना बात करते हैं लेकिन वह भारत वापस कब आएंगे इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैसे तो उनकी फ्लाइट 7 मार्च की है लेकिन दुबई सरकार की ओर से फ्लाइट को 8 मार्च तक रद्द किया हुआ है।


बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा तुषार करीब ढाई साल से एएसके रियल एस्टेट एलएलसी में एचआर हेड के पद पर तैनात है। उनका बेटा दुबई में अल फुरजां में रहता है। उनके बेटे की फ्लाइट 7 मार्च की भारत की थी, लेकिन युद्ध होने की वजह से अभी उनका बेटा आएगा या नहीं इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। उनका बेटा जिस जगह पर रहता है वह से उसको खाली करवा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तुषार व उसकी पत्नी दीपिका का मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनने की वजह से पत्नी दुबई नहीं जा पाई। अब उनका प्रमाण पत्र बन गया है और उनका वीजा भी लग गया था। पत्नी अप्रैल में तुषार के पास जाने वाली थी लेकिन अब हालात खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed