फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's female students shine in state-level sports.

Faridabad News: राज्य स्तरीय खेलों में फरीदाबाद की छात्राओं ने दिखाया दम

Sat, 26 Sep 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Faridabad's female students shine in state-level sports.
कलात्मक युगल प्रतियोगिता में आराध्या पांडेय और अंकिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोहतक में आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में सेक्टर-29 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयु वर्ग में स्कूल की चार छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।


रोहतक स्थित स्कॉलर रोजरी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 864 विद्यार्थियों ने भाग लिया। फरीदाबाद की ओर से अर्पिता, ऋषिका, आराध्या पांडेय और अंकिता ने भाग लिया। कलात्मक युगल प्रतियोगिता में आराध्या पांडेय और अंकिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, तलात्मक युगल प्रतियोगिता में ऋषिका और अर्पिता ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में प्रशिक्षक श्याम कुमार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता के दौरान सहायक अनिल कुमार ने भी खिलाड़ियों को सहयोग दिया। विद्यालय लौटने पर निदेशक साकेत भाटिया और प्रधानाचार्या अंशु टंडन ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार खिलाड़ियों की अगली चुनौती राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। चारों खिलाड़ी 29 सितंबर को होने वाली सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed