Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's air quality worsens; AQI reaches 303

Faridabad News: फरीदाबाद की बिगड़ी हवा, एक्यूआई 303 पर पहुंचा

Fri, 06 Nov 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Faridabad's air quality worsens; AQI reaches 303
सेक्टर-11 और सेक्टर-30 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 310 के पार, बल्लभगढ़ में भी 316 दर्ज हुआ एक्यूआई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के बाद अब फरीदाबाद शहर की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। एक दिन के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया।

वहीं बल्लभगढ़ में यह 316 तक पहुंच गया। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार बुधवार को एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 197 था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 280 हो गया। इसी तरह सेक्टर-11 में प्रदूषण का स्तर 101 से बढ़कर 310 पहुंच गया। सेक्टर-30 में भी एक्यूआई 183 से बढ़कर 313 दर्ज किया गया। यानी तीनों इलाकों में एक दिन के भीतर प्रदूषण में काफी बढ़ोतरी हुई है। सेक्टर-11 और सेक्टर-30 में एक्यूआई 300 के पार पहुंचने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं शहर का औसत एक्यूआई भी 303 रहने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ता प्रदूषण शहर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

-------
क्षेत्र में स्थापित प्रदूषण मापक मशीनों की स्थिति

एनआईटी -चालू

सेक्टर-11- चालू

सेक्टर-30- चालू

सेक्टर-16- खराब

बल्लभगढ़- 316- चालू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed