फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad will emerge as a model development model for the entire country: Krishan Pal Gurjar

फरीदाबाद पूरे देश के लिए आदर्श विकास मॉडल के रूप में उभरेगा: कृष्ण पाल गुर्जर

Mon, 08 Dec 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Faridabad will emerge as a model development model for the entire country: Krishan Pal Gurjar
गांव पाली में करोड़ों रुपये की योजनाओं के कार्यों की शुरूआत, सड़क, सीवर लाइन, पेयजल आपूर्ति लाइन होगी बेहतर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रविवार को गांव पाली में करोड़ों रुपये की योजनाओं के कार्यों की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि फरीदाबाद आने वाले वर्षों में हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श विकास मॉडल के रूप में उभरेगा।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गांव पाली में पाली-बजड़ी रोड तक आरएमसी सड़क, सीवर लाइन, पेयजल आपूर्ति लाइन, डबुआ-पाली रोड पर पैच वर्क और गाजीपुर रोड में टाइल्स बिछाने के कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के बुजुर्गों द्वारा नारियल तोड़कर की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संबंधित वार्ड में इस समय लगभग 3.80 करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले से चल रहे हैं जबकि करीब 2.80 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं का रविवार को शिलान्यास किया गया है। इन कार्यों में आरएमसी सड़क निर्माण, सीवर लाइन, पेयजल व्यवस्था और आंतरिक गलियों का सौंदर्यीकरण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में फरीदाबाद ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क के क्षेत्र में जो तरक्की की है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि पहले शहरों में 24 घंटे और गांवों में केवल आठ घंटे बिजली आती थी लेकिन अब जिले के प्रत्येक गांव को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है।

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यमुना से जलापूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसके तहत पांच एकड़ में आधुनिक बूस्टर स्टेशन बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2026 तक क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल समस्या का बड़ा हिस्सा समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि पाली से बाजड़ी तक नई सीमेंटेड सड़क, सीवर और पेयजल लाइन का कार्य 91 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अलावा डबुआ से पाली और बादड़ी से गाजीपुर तक सड़कों का पैच वर्क और निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पाली क्षेत्र में 20 एकड़ जमीन पर चारदीवारी और 5 एकड़ में बूस्टर स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को पानी की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाली गांव के अंदर स्कूल, कॉलेज, संपर्क मार्ग और खेतों तक जाने वाले रास्तों के सुधार हेतु लगभग 18.5 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में पार्षद सुरेंद्र भड़ाना, राजेश डागर, जयवीर खटाना, नीरज भाटिया, महेश लोहिया, कविंदर चौधरी, रघुवर सरपंच, वीरू सरपंच, देवेंद्र भड़ाना, अमित भड़ाना, गिर्राज भड़ाना, सतपाल चेयरमैन, दयानंद उस्ताद, आजाद भड़ाना, ओमप्रकाश त्यागी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed