फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad wife stops husband from drinking alcohol he forced her face in brick stove then pour hot daal on her face and body to burn

हैवानियत: शराब पीने से मना करने पर पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में ठूंसा, फिर गर्म दाल शरीर पर उड़ेली

Fri, 20 Aug 2021 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Aug 2021 12:18 PM IST
सार

मूल रूप से बुलंदशहर निवासी कल्पना ने पुलिस को बताया कि खेड़ी कलां गांव में भट्ठे पर काम पर काम करती है। पांच साल पहले उसका विवाह पिंटू नाम के युवक से हुआ था।

विज्ञापन
Faridabad wife stops husband from drinking alcohol he forced her face in brick stove then pour hot daal on her face and body to burn
चूल्हा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मुंह जलते ईंट के चूल्हे में दे दिया। महिला ने पति को शराब पीने से मना किया था। इस बात से नाराज हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर निवासी कल्पना ने पुलिस को बताया कि खेड़ी कलां गांव में भट्ठे पर काम पर काम करती है। पांच साल पहले उसका विवाह पिंटू नाम के युवक से हुआ था। पिंटू शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है।
विज्ञापन


छह अगस्त को वह अपने घर पर खाना बना रही थी। उसका पति शराब पीने लगा। कल्पना ने अपने पति को शराब पीने से मना किया। इस बात पर पिंटू भड़क गया और उसने अपनी पत्नी कल्पना का मुंह पकड़कर जलते चूल्हे में ठूंस दिया। इससे महिला का चेहरा जल गया। इतने पर भी पिंटू नहीं रुका। उसने गर्म दाल कल्पना के चेहरे पर उड़ेल दी। इससे उसका चेहरा व पीठ बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि अगर वह बच गई तो भी उसे जान से मार देगा। इसी दौरान महिला के ससुर विनोद व अन्य परिजन वहां आ गए। महिला के शोर मचाने पर उसका पति भाग गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बयान देने की हालत में होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed