फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad two people firing on mini sweets shop investigation by crime branch

फरीदाबाद: मिठाई की दुकान पर दो युवकों ने की फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने शुरु की जांच

Fri, 19 Jun 2020 08:20 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
faridabad two people firing on mini sweets shop investigation by crime branch
gun firing सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजेसर थाना के सेक्टर-22 स्थित एक मिठाई की दुकान पर मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। घटना के बाद आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुजेसर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


मुजेसर थाना प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-22 में मिनी स्वीटस के नाम से एक मिठाई की दुकान स्थित हैं। इसके संचालक हरविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह दुकान के अंदर काम कर रहे थे। उनके कर्मचारी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर आए दो युवकों ने उनके दुकान पर फायरिंग कर फरार हो गए। एक युवक ने सिर में साफा बांध रखा था और दूसरे ने हेल्मेट लगा रखा था।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। पुलिस उनकी शिकायत लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगी सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना का पर्दाफाश करने में क्राइम ब्रांच की टीम भी जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed