{"_id":"61e6b709c05a866629532eb0","slug":"faridabad-thugs-paid-stolen-cheque-and-bought-iron-rods-when-seller-reach-bank-truth-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: चोरी का चेक थमाकर डेढ़ लाख का सरिया खरीद ले गए ठग, बैंक पहुंचे तो हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: चोरी का चेक थमाकर डेढ़ लाख का सरिया खरीद ले गए ठग, बैंक पहुंचे तो हुआ खुलासा
Tue, 18 Jan 2022 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:18 PM IST
सार
दुकानदार ने प्लाट पर जाकर देखा, लेकिन सरिया गायब था। पता लगा कि ठग रात में ही सरिया दूसरे वाहन में डालकर ले गए। जांच में सामने आया कि चेक चोरी का था। आरोपी 2650 किलो सरिया ले गये, जिसकी कीमत 1.56 लाख है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना इलाके में दो ठग चोरी के चेक से लाखों रुपये का सरिया खरीदकर ले गए। दुकानदार ने भुगतान के लिए चेक बैंक में डाला तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-88 अमोलिक चौक स्थित टीएमआर सरिया की दुकान चलाने वाले रतन लाल यादव ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर शाम करीब 6 बजे दो लड़के उनकी दुकान पर सरिया का रेट तय करके चले गए। अगले दिन एक आदमी चेक देकर सरिया ट्रैक्टर में डलवाकर ले गए। उन्होंने सरिया सेक्टर-85 में एक खाली प्लाट के सामने डलवा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने चेक बैंक में दिया लेकिन भुगतान नहीं हो सका। दुकानदार ने प्लाट पर जाकर देखा, लेकिन सरिया गायब था। पता लगा कि ठग रात में ही सरिया दूसरे वाहन में डालकर ले गए। जांच में सामने आया कि चेक चोरी का था। आरोपी 2650 किलो सरिया ले गये, जिसकी कीमत 1.56 लाख है।
विज्ञापन