फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad thief reach police station with theft bike for investigation now arrested

फरीदाबाद : चोरी की बाइक से जांच के लिए थाने पहुंचा चोर, फिर जो हुआ वो सोच भी नहीं सकते आप

Thu, 11 Mar 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Faridabad thief reach police station with theft bike for investigation now arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की आदतन अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार करो मुहिम के कारण एक वाहन चोर पकड़ा गया। दरअसल, क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने एक पूर्व चोर को रास्ते में रोक कर उसे पूछताछ के लिए कार्यालय ले गए। चोर ने इस दौरान पुलिस के सवालों का हर बार नया जवाब दिया। पुलिस ने उसकी बाइक के दस्तावेज मांगे तो पता चला कि जिस बाइक से थाने आया है वह चोरी की है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच प्रभारियों को आदतन अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 मुहिम के दौरान डबुआ कॉलोनी निवासी दिव्यम को गिरफ्तार कर बाइक चोरी के पांच मामले सुलझाए हैं। आरोपी के कब्जे से पांच बाइक और एक पिस्तौल बरामद की गई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच-48 प्रभारी  राकेश सिंह ने बताया कि डबुआ निवासी दिव्यम का नाम कुछ साल पहले वाहन चोरी के मामलों में सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पर नजर रखनी शुरू की और बुधवार को उसे रास्ते में रोककर पूछताछ के लिए कार्यालय में ले आए। जांच में पाया कि जिस बाइक पर वह क्राइम ब्रांच आया है वह चोरी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed