फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   unavailability bus services to Surajkund Diwali Mela will have to cover distance of 2 kilometers on foot

सूरजकुंड दिवाली मेला कल: इस बार नहीं मिलेगी हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बस सेवा, चलना होगा दो किलोमीटर पैदल

Thu, 22 Oct 2026 05:32 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

सूरजकुंड दिवाली मेले के लिए रोडवेज की कोई विशेष बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करना होगा। रोडवेज फरवरी में लगने वाले मेले के लिए 30 से अधिक बसें चलाता है। लेकिन अभी तक आदेश नहीं मिला।

विज्ञापन
unavailability bus services to Surajkund Diwali Mela will have to cover distance of 2 kilometers on foot
सूरजकुंड दिवाली मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरावली की वादियों में आज से शुरू होने वाले सूरजकुंड दिवाली मेले में पहुंचने वाले सैलानियों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो की ओर से मेले के लिए कोई विशेष बस सेवा शुरू नहीं की गई है। ऐसे में मेले में आने वाले लोगों को सामान्य बसों के सहारे ही सफर करना पड़ेगा। ये बसें यात्रियों को मेला परिसर तक पहुंचाने के बजाय गांव अनंगपुर के पास उतारेंगी। यहां से उन्हें करीब दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी।

विज्ञापन


फरवरी के मेले में चलती हैं 30 से अधिक बसें
सूरजकुंड में फरवरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के दौरान रोडवेज की ओर से 30 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को मेले तक पहुंचने में सुविधा मिलती है। हालांकि, अक्टूबर में आयोजित होने वाले दिवाली मेले के लिए डिपो की ओर से विशेष बसों की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में मेले में आने वाले लोगों को निजी वाहनों या सामान्य सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


अनंगपुर जाने वाली बसों का ही सहारा
फिलहाल बल्लभगढ़ बस डिपो से गांव अनंगपुर के लिए सामान्य बसें संचालित की जा रही हैं। ये बसें सुबह एक और शाम को दो चक्कर लगाती हैं। निर्धारित मार्ग के अनुसार बसें बल्लभगढ़ डिपो से राष्ट्रीय राजमार्ग और बड़खल फ्लाईओवर होते हुए सूरजकुंड रोड पर स्थित आश्रम के रास्ते गांव अनंगपुर पहुंचती हैं। मेले के लिए अलग से बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को इसी मार्ग की बसों का सहारा लेना पड़ेगा। अनंगपुर के पास उतरने के बाद उन्हें पैदल मेला परिसर तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों और बच्चों को होगी अधिक परेशानी
मेले तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलने की मजबूरी से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो सकती है। दिवाली के अवसर पर मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में विशेष बस सेवा नहीं होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


आदेश मिलने पर शुरू होगा बसों का संचालन
डिपो के ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि दिवाली मेले के लिए बसें चलाने के संबंध में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से निर्देश मिलने पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल डिपो की ओर से मेले के लिए विशेष बस सेवा चलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed