फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad son killed in front of mother by mask wearing two men police investigating matter

फरीदाबादः मां के सामने उसी के दुपट्टे से दस वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या

Tue, 23 Feb 2021 09:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
faridabad son killed in front of mother by mask wearing two men police investigating matter
boy killed in faridabad - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ के तिगांव थाना क्षेत्र के भैंसरावली गांव में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक दस साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे की मां व आठ साल का भाई भी कमरे में मौजूद था। मृतक बच्चे के दादा की शिकायत पर थाना तिगांव पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक बच्चे के दादा लच्छी राम ने थाना तिगांव में दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो बेटे राजकुमार व राकेश के परिवार के साथ गांव भैंसरावली में रहता है। उसके बड़े बेटे राकेश का परिवार पहली मंजिल पर रहता है जबकि छोटे बेटे राजकुमार की पत्नी व बच्चे नीचे रहते हैं।
विज्ञापन


राजकुमार दुबई में नौकरी करता है। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं। उसका बड़ा बेटा राकेश गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को राकेश घर पर नहीं था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनके बड़े बेटे राकेश की पत्नी रंजन रानी ने उन्हें बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो नकाबपोश बदमाश उसके कमरे में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने मां के मुंह में उड़ेला ऑल आउट

बदमाशों ने उसके बड़े बेटे यक्ष को मारने की कोशिश की। रंजन रानी ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे डरा दिया और कमरे में रखा ऑल आउट जबरदस्ती उसके मुंह में उड़ेल दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद बदमाशों ने रंजन रानी के दुपट्टे से यक्ष का गला दबाकर उसे मार दिया। सुबह जब रंजन को होश आया तो यक्ष के मुंह से खून निकल रहा था और वह मृत अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था।
 
यक्ष के साथ उसका छोटा भाई मनन (8) भी उसी बेड पर था। बदमाशों ने उसे कुछ नहीं किया। लच्छी राम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed