{"_id":"626d01979554136b67797e02","slug":"faridabad-sexual-assault-accused-came-for-hearing-jumps-off-sixth-floor-of-court-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में आत्महत्या: पेशी पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत की छठी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में आत्महत्या: पेशी पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत की छठी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
Sat, 30 Apr 2022 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Apr 2022 03:00 PM IST
सार
आरोपी पेशी के लिए आया था और आज उसकी जमानत पर सुनवाई थी। अदालत में चलती कार्यवाही के बीच वह कोर्टरूम से बाहर आया और छठी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
फरीदाबाद कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में शनिवार को अदालत परिसर की छठी मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी सूरज के रूप में हुई है। आरोपी पर साल 2021 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। कुछ माह जेल में रहने के बाद आरोपी जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
करीब छह माह पहले उसने युवती से शादी कर ली। दोनों साथ ही रह रहे थे। जानकारी के अनुसार आज आरोपी की बेल पर बहस होनी थी। अदालत की कार्रवाई चल रही थी इसी दौरान युवक न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत से बाहर निकला और छलांग लगा दी। अदालत में आए लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन