फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad serial killer is not just molester but also a thief and thug

फरीदाबाद: सिर्फ लड़कियों को हवस का शिकार ही नहीं बनाता था सीरियल किलर, कई लोगों को ठगी का भी बना चुका है शिकार

Wed, 12 Jan 2022 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Jan 2022 04:27 PM IST
सार

डीसीपी क्राइम नरेंदर कुमार ने बताया कि थाना छायंसा में साल 1991 में एक, साल 1992 में ओल्ड फरीदाबाद थाने में दो चोरी के मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही थाना तिगांव में साल 2015 में एक मामला ठगी का भी दर्ज है।

विज्ञापन
Faridabad serial killer is not just molester but also a thief and thug
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरियल किलर सिंहराज हत्या ही नहीं चोरी-ठगी की वारदात को भी अंजाम दे चुका है। मंगलवार को अदालत में पेश कर दोबारा एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने पुराने मामलों का खुलासा किया है। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड काफी पुराना है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को 22 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया था। आरोपी ने अभी तक तीन किशोरियों व एक युवती की हत्या और दुष्कर्म की बात कबुली थी। रिमांड पर लेने के बाद हुई पूछताछ और जांच पड़ताल में उसके खिलाफ चोरी और ठगी के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम नरेंदर कुमार ने बताया कि थाना छायंसा में साल 1991 में एक, साल 1992 में ओल्ड फरीदाबाद थाने में दो चोरी के मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही थाना तिगांव में साल 2015 में एक मामला ठगी का भी दर्ज है। 22 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को मंगलवार को अदालत मे पेश कर पूछताछ के लिए 1 दिन का और रिमांड लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मामलों की दोबारा से शुरू होगी जांच
तीन किशोरियों से दुष्कर्म और हत्या के पुराने मामलों में पुलिस की तरफ से दो केसों को बंद किया जा चुका है। जबकि एक की क्लोजर रिपोर्ट अभी बाकी है। क्राइम ब्रांच अब सभी पुराने मामलों को दुबारा से ओपन कर उनकी जांच शुरू करेगी। इसमें अब दुष्कर्म और हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने पुराने मामलों में मृतक किशोरियों के परिजनों से भी संपर्क किया है। उनके बयान भी दर्ज किये जाऐंगे। इसके साथ ही आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद किया जाएगा।

शव के अवशेष मिले तो डीएनए से होगी पहचान
पुलिस आरोपी द्वारा दी गई निशानदेही के आधार पर मृतकाओं के शव ढूंढने का प्रयास करेगी। आरोपी ने बताया है कि उसने किशोरियों के शव बोरे में डालकर फेंके थे। ऐसे में थोड़ी ही सही, लेकिन उम्मीद है कि किसी के अवशेष पुलिस को मिल जाएं। यदि ऐसा होता है तो परिजनों के डीएनए से मैच कराकर शव की पहचान की जाएगी।


बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था गार्ड
सिंहराज जिस अस्पताल में काम कर रहा था वहां उसका कोई भी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ था। वह बीते 15 साल से नौकरी कर रहा था। अस्पताल परिसर में दो बुजुर्ग दंपति रहते हैं। उनके बच्चे सभी विदेशों में हैं। ऐसे में उन्होंने अपने परिसर की सुरक्षा के लिए दो चौकीदार लगा रखे थे। एक सुबह की ड्यूटी में रहता था और सिंह राज नाइट ड्यूटी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed