फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad scooty borne assailants looted 36 lakh 40 thousand rupees by throwing chilly powder in eyes

फरीदाबादः स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंककर 36 लाख 40 हजार लूटे

Fri, 05 Mar 2021 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Mar 2021 04:03 PM IST
सार

- बदरपुर टोल प्लाजा पर हुआ हादसा
- पुलिस को मिला स्कूटी का नंबर, कर रही जांच

विज्ञापन
faridabad scooty borne assailants looted 36 lakh 40 thousand rupees by throwing chilly powder in eyes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बदरपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम दो युवकों की आंखों में मिर्च झोंककर स्कूटी सवार तीन बदमाश 36 लाख 40 हजार रुपये लूट कर ले गए। थाना सराय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पीतमपुरा स्थित वुड पैकर्स एजेंसी में फील्डबॉय का काम करने वाले रोहन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एजेंसी के मालिक राजकुमार ने उसे व उसके साथ काम करने वाले अर्जुन को 36 लाख 40 हजार रुपये फरीदाबाद निवासी विनोद और महेश के पास देने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


रोहन का कहना है कि वह पहले भी इन लोगों को रुपये देने जाता था। बुधवार को दोनों एक काले बैग में रुपये लेकर बदरपुर टोल के पास पहुंच गए। टोल के पास खड़े होकर शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने महेश को फोन कर रुपये लेकर जाने के लिए कहा। महेश ने कहा कि वह बीस मिनट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन और अर्जुन स्कूटी पर बैठकर महेश के आने का इंतजार करने लगे। आरोप है कि तभी तीन युवक बल्लभगढ़ की तरफ से स्कूटी से आए। उनमें से दो लड़कों ने रोहन और महेश की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसी दौरान स्कूटी के पायदान पर रखा रुपयों का बैग लेकर दिल्ली की तरफ भाग गए।


थाना सराय प्रभारी दयाचंद का कहना है कि जिस स्कूटी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उसके नंबर उन्हें मिल गए हैं। स्कूटी दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। वह व्यक्ति रोहन व अर्जुन का जानकार भी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed