रौबदार पूर्व डीएसपी का ऐसा हुआ अंत: लंबे समय से खत्म हो गई थी जीने की इच्छा, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
समुंदर सिंह वर्ष 2009 में हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। बेटा कारोबारी व बेटियां डॉक्टर हैं। परिजनों ने बताया कि समुंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से सिर में दर्द की समस्या से जूझ रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त डीएसपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 72 वर्षीय समुंदर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वह शहर की ओमेक्स हाईट्स सोसायटी में रहते थे।
समुंदर सिंह वर्ष 2009 में हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। बेटा कारोबारी व बेटियां डॉक्टर हैं। परिजनों ने बताया कि समुंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से सिर में दर्द की समस्या से जूझ रहे थे।
20 दिन पहले सिर से हुआ था रक्तस्राव
20 दिन पहले उनके सिर से रक्तस्राव भी हुआ था। तब निजी अस्पताल में इलाज चला था। इसके अलावा उन्हें पेट व छाती में जलन की समस्या थी। जिससे वह बहुत परेशान थे। इसका जिक्र वह कई बार आसपास के लोगों से कर चुके थे।
वह यहां तक कहते थे कि उन्हें अब जीने की इच्छा नहीं रही। सुबह सैर पर जाने पर दोस्तों से भी ज्यादा नहीं बोलते थे। अकेले-अकेले रहते थे। बुधवार सुबह उन्हें लहूलुहान अवस्था में अपने कमरे में मृत पाया गया। उनके हाथ में रिवॉल्वर भी थी।
रात में आत्महत्या की आशंका
पुलिस ने प्राथमिक जांच में मंगलवार की रात गोली मारने की आशंका जताई है। परिजनों को सुबह जब कमरे में हलचल नहीं सुनाई दी तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। समुंदर जमीन पर मृत पड़े थे। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस इस दौरान हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
प्रभावशाली अधिकारियों में होती थी गिनती
परिजनों ने बताया कि समुंदर सिंह को हरियाणा के प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता था। वह थाना शहर बल्लभगढ़ में प्रभारी भी रह चुके थे। वह भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और कोसली समेत अन्य जिलों में डीएसपी रहे थे।
मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया गया है।- सुभाष, प्रभारी, खेड़पुल थाना