फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad receives the gift of a special train for the Anandpur Dham fair.

Faridabad News: आनंदपुर धाम मेले के लिए फरीदाबाद को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात

Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Faridabad receives the gift of a special train for the Anandpur Dham fair.
दिल्ली सराय रोहिल्ला से मध्य प्रदेश के अशोक नगर के बीच चलेगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला से मध्य प्रदेश के अशोक नगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन आनंदपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाएगी। फरीदाबाद में इसका स्टॉपेज रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अशोक नगर जिले स्थित आनंदपुर धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां लगने वाले मेले और धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर स्पेशल 26 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 1:40 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा जंक्शन, आगरा छावनी, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे अशोक नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 04003 अशोक नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 30 जुलाई को शाम पांच बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी।





बिना टिकट 160 यात्री पकड़े, 1.27 लाख रुपये जुर्माना

रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद-पलवल रेलखंड पर विशेष जांच अभियान चलाया। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश रमण त्रिपाठी के निर्देश पर 14 टीटीई कर्मचारियों ने आरपीएफ की मदद से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की। अभियान के दौरान 160 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने इनसे लगभग 1,27,440 रुपये जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा रोकने और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed