फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad received many gifts in the meeting chaired by the Chief Minister

Faridabad News: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में फरीदाबाद को मिली कई सौगात

Sat, 28 Jun 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Faridabad received many gifts in the meeting chaired by the Chief Minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी तथा हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक की गई। बैठक में फरीदाबाद के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।




बैठक में फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। फरीदाबाद में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे एनआईटी और बल्लभगढ़ क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। इस परियोजना पर लगभग 13.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, फरीदाबाद शहर में मास्टर सीवरेज और ड्रेन लाइनों की सफाई व रखरखाव के लिए भी मंजूरी दी गई। इस परियोजना पर लगभग 21.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, सिटी बस सर्विस के तहत इलेक्ट्रिक बसों के लिए फरीदाबाद के सेक्टर-61 में बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। इसमें चार्जिंग स्टेशन की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए 18.48 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed