{"_id":"65786463090891cb030d87e6","slug":"faridabad-ranked-22nd-in-nipuns-monthly-evaluation-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17931-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निपुण के मासिक मूल्यांकन में फरीदाबाद 22वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निपुण के मासिक मूल्यांकन में फरीदाबाद 22वें स्थान पर
Tue, 12 Dec 2023 07:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
- विभाग का दावा, मेंटर की कमी के कारण स्कूलों का नहीं हो पाया था निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निपुण हरियाणा मिशन के तहत नवंबर महीने के मूल्यांकन में फरीदाबाद 81 फीसदी के साथ प्रदेश में सबसे निचले यानी 22वें पायदान पर रहा। पलवल 99 फीसदी लेकर प्रथम स्थान पर रहा। प्रदेश के सभी जिलों में पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूलों का नवंबर महीने में मासिक मूल्यांकन किया गया था। इसमें जिले का स्कोर कार्ड बेहद खराब रहा। एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी का कहना है कि विभागीय स्तर पर कमी से स्कूलों का निरीक्षण नहीं हो पाया था, इसके कारण स्कोर कार्ड में गिरावट आई है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत स्कोर हासिल करने के मापदंड निर्धारित किए गए थे, जिनके आधार पर सभी जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। इसके आधार पर स्कोर बोर्ड जारी किया जाता है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रत्येक महीने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदेश के सभी जिलों को मूल्यांकन किया जाता है। बताती है कि स्कोर बोर्ड में क्लास रूम विजिट, स्कूल की सजावट, बच्चों के पढ़ाने का तरीका, स्कूल का टारगेट के साथ निरीक्षण, बैठक सहित कई अन्य मानकों पर सभी जिलों के अंक निर्धारित किए गए जाते है।
बताती है कि जिले में 33 मेंटर का पद स्वीकृत है। इनमें से 10 पद रिक्त है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कई अन्य जिम्मेदारियां मेंटर पर सौंप दी जाती है। ऐसे में स्कूलों का निरीक्षण सही से नहीं हो पाता है। ऐसे में स्कोर कार्ड गिरना स्वाभाविक है। इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता।
विज्ञापन
वर्जन
विभागीय स्तर पर कुछ खामियां हाेने से स्कोर कार्ड में गिरावट आई है। उसे ठीक करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
- डॉ. अविनाशा शर्मा, एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी