फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad police launched bullying abhiyan for youth

बुलिंग अभियान के तहत किशोरों को दबंगई से बचाएगी पुलिस

Mon, 10 Aug 2020 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
faridabad police launched bullying abhiyan for youth
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सोमवार को किशोरों को दबंगई से बचाने के लिए सेक्टर 21-सी कार्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर अभियान लांच किया। इस ‘एंटी-बुलिंग कैंपेन’ के लिए फरीदाबाद निवासी श्रुति और जीवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अभियान रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के हरियाणा भवन में शुरू किया था। इसका उद्देश्य घर, पड़ोस, स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थल पर दबंगई की समस्या को चिन्हित करने और इसका मुकाबला करने के लिए लक्षित कार्यक्रमों को लागू करना है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी दूसरे को प्रताड़ित करने, धमकी देने या फिर डराने की प्रक्रिया को बुलिंग कहा जाता है। इसके शिकार बच्चों का स्कूल का काम और सेहत बुरी तरह प्रभावित होने लगते हैं। वे कक्षा में ध्यान नहीं दे पाने, आत्मविश्वास की कमी, तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। बुलिंग को आमतौर पर लोग संजीदगी से नहीं लेते, लेकिन कई बार इसके कारण बच्चे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित किशोर होते हैं। दबंगई का शिकार होने पर उनका आत्मविश्वास नष्ट हो जाता है और व्यक्तित्व विकास बाधित होता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कर सकते हैं शिकायत
इस अभियान के तहत यूजरनेम @FBDpolice के साथ किशोरों और अन्य लोगों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पर डराने-धमकाने के विषय में जागरूक करने के लिए पोस्ट डाली जाएंगी। यह दबंगई के शिकार लोगों के लिए एक मंच होगा। यहां वे डराने-धमकाने वालों की रिपोर्ट कर सकते हैं। पुलिस ‘यूथ-एट-रिस्क’ के साथ काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की मदद से दबंगई करने वालों की काउंसलिंग करके फॉलो-अप करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed