फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad police arrested three including father and son black marketing of Remedesvir

कालाबाजारी: रेमडेसिविर के दो इंजेक्शन के लिए मांगे साढ़े 6 लाख, पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

Wed, 05 May 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 May 2021 08:50 AM IST
सार

 पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Faridabad police arrested three including father and son black marketing of Remedesvir
कालाबाजारी करने वाले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी में जहां एक तरफ लोग अपने परिजनों की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इंजेक्शन व ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी दो इंजेक्शनों के लिए साढ़े छह लाख रुपये की मांग कर रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी सेक्टर-28 निवासी हितेश पलटा को दो इंजेक्शन के साथ पुलिस लाइन रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्टर-75 में रहने वाले पिता-पुत्र वीरेंद्र (58) और अतुल (29) को थाना बीपीटीपी की टीम ने पकड़ा है। उनसे पांच इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में हितेश ने बताया कि वह सेक्टर-19 में स्थित पार्श्वनाथ मॉल में करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। आरोपी यह इंजेक्शन दिल्ली से लेकर आया था और महंगे दामों पर बेच रहा था। आरोपी दो इंजेक्शन के बदले में साढ़े छह लाख रुपये की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत थाना सेक्टर-31 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है जिसमें उससे इंजेक्शन लाने की जगह के बारे में पूछताछ की जाएगी।
 

दूसरे मामले में बीपीटीपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर संदीप गहलान के साथ मिलकर टीम का गठन किया। आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस ने ग्राहक बनकर उन्हें फोन किया और इंजेक्शन की मांग की। उन्होंने इंजेक्शन के लिए 35 हजार रुपये मांगे और टीम को सेक्टर-75 स्थित गोल्डन गेट के पास बुलाया। 

आरोपी अतुल अपने पिता वीरेंद्र सहित स्कूटी पर सवार होकर बताए गए स्थान पर पहुंचा। पुलिस ने वहीं दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंजेक्शन गुरुग्राम से लेकर आए थे और महंगे दामों में बेचकर पैसा कमाना चाहते थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed