{"_id":"66ab84c7d8b06d18f30319b0","slug":"faridabad-players-hoisted-the-flag-in-national-kick-boxing-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28471-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Thu, 01 Aug 2024 06:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
- गोवा के इंडोर स्टेडियम में दिनांक 24 से 28 जुलाई तक हुई राष्ट्रीय सीनियर एवं मास्टर्स किक बॉक्सिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गोवा में 24 से 28 जुलाई तक चली राष्ट्रीय सीनियर एवं मास्टर्स किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के अंतर्गत फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए कई पदक झटके। हरियाणा की टीम ने कुल 28 पदक जीतकर पदक तालिका चौथा स्थान हासिल किया है।
हरियाणा की 53 सदस्यीय टीम ने गोवा में 24 से 28 जुलाई तक चली राष्ट्रीय सीनियर एवं मास्टर्स किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद के कुणाल, श्रद्धा रंगरह ने स्वर्ण पदक जीता। अर्चित बंसल ने रजत पदक जीता। जिले के नितिन कश्यप, अजय वर्मा, रेखा, सुधीर सक्सेना एवं कुलविंदर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए।
हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक, 05 रजत पदक एवं 13 कांस्य पदक समेत (कुल 28 पदक) जीतकर पदक तालिका चौथा स्थान बनाया है। प्रदेश की टीम के साथ प्रशिक्षकों में अंजू शर्मा एवं सुधीर कुमार एवं रेफरी के तौर पर सचिन गोला, सीमा सैनी, जसवंत सिंह, दीपक सिवाच, रितेश गुलिया गए थे।
विज्ञापन
-- -
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दीं शुभकामनाएं
खिलाड़ियों को हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार आनंद मोहन शरण ने बधाई दी है। इसके अलावा हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के सदस्य अशोक चौधरी, विकास अग्रवाल, आनंद मेहता, एसएन बंसल, सतेंदर वशिष्ठ, श्रीपाल शर्मा, निष्ठाकर आर्य, अजित विजय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।