{"_id":"68d83febfd25f4424008387e","slug":"faridabad-parks-to-be-rejuvenated-repair-and-painting-work-to-begin-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52326-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद के पार्कों का होगा कायाकल्प, मरम्मत व पेंटिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद के पार्कों का होगा कायाकल्प, मरम्मत व पेंटिंग का काम शुरू
विज्ञापन
परियोजना के तहत ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, पार्क के मुख्य द्वार और अन्य ढांचों को संवारा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने शहरवासियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने शहर के डिवीजन-2 क्षेत्र के पार्कों के सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, पार्क के मुख्य द्वार और अन्य ढांचों की मरम्मत व पेंटिंग की जाएगी।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 18 सितंबर को एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार महीने में परियोजना के कार्यों को पूरा करना है। जानकारों के अनुसार इस समय सीमा के दौरान पार्कों को व्यवस्थित तरीके से नया स्वरूप दिया जाएगा ताकि लोग स्वच्छ वातावरण का लाभ उठा सकें।
परियोजना के अंतर्गत पार्कों में लगे ओपन जिम के उपकरणों को फिर से दुरुस्त और पेंट किया जाएगा। बच्चों के झूले, स्लाइड्स और अन्य खेल उपकरणों की मरम्मत की जाएगी, ताकि छोटे बच्चों को सुरक्षित माहौल मिले। इसके साथ पार्कों के मुख्य द्वार और रिवॉल्विंग गेट सहित अन्य लोहे के ढांचों को बदला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह काम केवल सजावट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुरक्षा और उपयोगिता को भी ध्यान में रखकर किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है पिछले कई वर्षों से पार्क की हालत खराब थी। उपकरण जंग खा चुके थे और बच्चों के खेलने की जगह भी सुरक्षित नहीं रह गई थी। अब यदि यह काम समय पर पूरा हो गया तो हमें फिर से अच्छा वातावरण मिलेगा।” वहीं सेक्टर-21 की गृहणी कविता शर्मा ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद महिलाएं और बुजुर्ग भी सुबह-शाम बेहतर माहौल में टहल सकेंगे।
शहर के लिए बड़ा कदम
फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां प्रदूषण और शहरी दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पार्कों और हरित क्षेत्रों का महत्व और भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शहर में बेहतर पार्क न केवल पर्यावरण सुधार में मदद करेंगे, बल्कि नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं। यही कारण है कि इस प्रकार की परियोजनाओं को जनहित में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
भविष्य में हर सेक्टर में विकसित होंगे पार्क
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह पहला चरण है और भविष्य में अन्य सेक्टरों के पार्कों को भी इसी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। निगम की योजना है कि शहर के हर सेक्टर में कम से कम एक ऐसा पार्क तैयार किया जाए, जहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। अधिकारी मानते हैं कि बेहतर रखरखाव और समय पर मरम्मत से ही इन सुविधाओं का दीर्घकाल तक लाभ मिल सकता है।
नागरिकों को भी निभानी होगी जिम्मेदारी
स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि निगम की ओर से यह अच्छा प्रयास है, लेकिन नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। अक्सर देखा जाता है कि लोग पार्कों में पौधों को नुकसान पहुंचा देते हैं, उपकरणों का गलत इस्तेमाल करते हैं या दीवारों पर पेंट खराब कर देते हैं। यदि नागरिक पार्कों को अपनी संपत्ति समझकर देखभाल करेंगे तो यह सौंदर्यीकरण लंबे समय तक बरकरार रह सकेगा।
फरीदाबाद में लोगों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। कुछ दिनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।- निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा