{"_id":"63a057c9a3dfb25a5b480091","slug":"faridabad-news-fish-sellers-murder-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: मछली विक्रेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गांव में ही कंप्यूटर लैब चलाता है सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: मछली विक्रेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गांव में ही कंप्यूटर लैब चलाता है सचिन
Mon, 19 Dec 2022 05:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:53 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को बल्लभगढ़ सेक्टर-2 से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन है, वह गांव में ही कंप्यूटर लैब चलाता है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने सारण गांव में मछली विक्रेता की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन है, वह गांव में ही कंप्यूटर लैब चलाता है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को बल्लभगढ़ सेक्टर-2 से गिरफ्तार किया है। मृतक प्रमोद शाह बिहार के छपरा का रहने वाला था और मच्छी मार्केट में मछली बेचता था। जांच में सामने आया है कि मृतक मानसिक तौर रूप से बीमार चल रहा था। सुबह टहलते समय थकान होने के कारण वह आरोपी सचिन के घर के दरवाजे पर बैठ गया था।
विज्ञापन
आरोपी को लगा कि प्रमोद चोर है। आरोपी सचिन ने डंडे से प्रमोद की पिटाई शुरू कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सारण में हत्या का केस दर्ज कर किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग डंडा बरामद करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन