{"_id":"6534a557a64492155908fe89","slug":"faridabad-news-accused-says-woman-was-murdered-to-avenge-her-mother-death-2023-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरे बाप से था उसका अफेयर: सदमे में मेरी मां मर गई, आरोपी बोला- उनकी मौत का बदला लेने के लिए ही महिला को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे बाप से था उसका अफेयर: सदमे में मेरी मां मर गई, आरोपी बोला- उनकी मौत का बदला लेने के लिए ही महिला को मारा
Sun, 22 Oct 2023 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:00 AM IST
सार
Faridabad News: फरीदाबाद में महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मां की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने साथी के साथ महिला की हत्या की थी। अवैध संबंधों के शक के सदमे में आरोपी की मां की मौत हुई थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-62 में महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का कहना है कि वह मृतका को अपनी मां की मौत का जिम्मेदार मानता था।
आरोपियों की पहचान बल्लभगढ़ के गांव सुनपेड़ निवासी गौरव और आकाश के रूप में हुई है। आरोपी गौरव रिश्ते में मृतक महिला की बेटी का देवर है। 18 अक्तूबर को मृतका की बेटी ने आदर्श नगर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि दो साल पहले उसकी शादी सुनपेड़ निवासी तेजवीर के साथ हुई थी।
उसके पिता नोएडा में रहते हैं। छोटे भाई की पढ़ाई और क्रिकेट की कोचिंग के कारण वह पिछले चार महीने से मां के साथ सेक्टर-62 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। 18 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे दो युवक उसकी मां को चाकू मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मरने से पहले घायल मां ने बेटी के देवर गौरव का नाम लिया। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा महिला बालकनी में घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने महिला को सेक्टर 8 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गौरव सहित दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप व अन्य की टीम ने गौरव को तिगांव पुल तथा आरोपी आकाश को कैली चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव के पिता जोगेंद्र व मृतक महिला की करीब एक साल से गहरी बातचीत थी।
इसका पता गौरव की मां को चल जाने के कारण घर में झगड़े होने लगे। गौरव ने अपने पिता और मृतक महिला को समझाया कि आपस में न मिलें। दोनों ने गौरव की बात नहीं मानी। लगातार झगडे़ व अवैध संबंधों के शक में गौरव की मां सदमे में आ गई और 3 महीने पहले उसकी मौत हो गई।
गौरव अपनी मां की मौत के लिए उक्त महिला को जिम्मेदार मानता था। मां की मौत का बदला लेने के लिए गौरव ने आकाश के साथ मिलकर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।
तीस बार चाकू घोंपा था
शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला पर तीस बार चाकू से वार किए गए थे। आरोपी ने घर में इस्तेमाल होने वाला बडे़ आकार का चाकू इस्तेमाल किया था। आरोपी इतने गुस्से में था कि महिला को बार-बार चाकू घोंपता रहा। वारदात में प्रयोग चाकू, मोटरसाइकिल तथा कपड़ों की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपियों से पूछताछ जारी है।