{"_id":"66d95e62187b111085042114","slug":"faridabad-murder-case-aryan-mishra-father-raise-question-why-was-only-aryan-shot-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aryan Murder Case: 'कार में चार लोग थे, गोली आर्यन को ही क्यों मारी', पिता ने उठाए सवाल, मां बोलीं- मुसलमान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aryan Murder Case: 'कार में चार लोग थे, गोली आर्यन को ही क्यों मारी', पिता ने उठाए सवाल, मां बोलीं- मुसलमान...
Thu, 05 Sep 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान
संदीप वर्मा, अमर उजाला, फरीदाबाद
संदीप वर्मा, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:24 PM IST
सार
फरीदाबाद के आर्यन मिश्रा हत्याकांड सुर्खियों में है। मृतक आर्यन मिश्रा के परिजनों से मिलने सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात पहुंची। गौतस्कर समझ आर्यन को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
Aryan Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के आर्यन मिश्रा हत्याकांड में पिता सियानंद मिश्रा ने कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे के साथ कार में तीन और लोग थे। लेकिन उसको ही गोली क्यों मारी गई। इस हमले में कोई दूसरा हताहत नहीं हुआ है। यहां तक कि 30 किलोमीटर पीछा करने के बाद जब कार रुकी तो मेरे घायल बेटे को गोरक्षकों ने फिर एक गोली मार दी।
इस मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। सियानंद मिश्रा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने गोरक्षकों को गोली मारने की छूट क्यों दे रखी है। यह कहते-कहते सियानंद और उनकी पत्नी की आंखें भर आती हैं। सियानंद ने बताया कि रात करीब 1.15 बजे आर्यन के पास कॉल आई थी।
आर्यन पांच मिनट में आने को कहकर बिना मोबाइल लिए ही चला गया। इस दौरान कार को मकान मालिक का बेटा हर्षित चला रहा था। पीछे हर्षित की मां सुजाता गुलाटी, पड़ोसी कृति शर्मा थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी रात को क्यों आर्यन को ले गए।
विज्ञापन
सेक्टर-21बी से कार भगाकर पलवल के गदपुरी ले जाते समय यदि गोरक्षक उनपर गोलियां चला रहे थे तो 112 नंबर पर एक भी कॉल क्यों नहीं की गई। गदपुरी टोल के आगे यदि आर्यन को गोली लग गई थी तो सभी लोग बाहर निकल गए और आर्यन कार में लुढ़का पड़ा था।

ऐसे में भी गोरक्षकों ने दोबारा उनके बेटे को ही क्यों गोली मारी। यह पूरा मामला रात 1:15 से 2.48 बजे के बीच का है। उन्होंने इस सबके पीछे बहुत बड़ी साजिश बताते हुए कार सवार सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पहली गोली से घायल होकर डैश बोर्ड पर लुढ़का था आर्यन, फिर भी मार दी दूसरी गोली
पिता सियानंद ने बताया कि डॉक्टर से बातचीत में पता चला कि पहली गोली सिर पर लगने के बाद वह ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंच गया होगा। इस दौरान वह डैश बोर्ड पर लुढ़क गया था। आर्यन को गोली लगने के बाद सभी कार से बाहर आ गए। ऐसे में आरोपी अनिल कौशिक ने उसके पास आकर कंधे पर गोली मार दी। इस दौरान किसी भी कार सवार से मारपीट तक नहीं की गई।

मां ने कहा मुसलमान हो या हिंदू, बेटा तो सभी का प्यारा होता है
आर्यन की मां ने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान बेटे तो सभी के प्यारे होते हैं। बार-बार रुंधे हुए गले से आर्यन का नाम लेकर रोती हुई वह हत्यारोपियों को फांसी देने की बात कह रही थीं।

जेल में अनिल ने पैर छूकर माफी मांगी
सियानंद ने बताया कि हत्यारोपी अनिल से वह जेल में मिलने गए थे। उसने गलती से गोली चलाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने पूछा कि एक गोली में जब वह डैशबोर्ड पर लुढ़क गया और सभी लोग कार से बाहर आ गए तो उसने दोबारा से आर्यन के कंधे पर क्यों गोली मारी, तो अनिल के पास इसका कोई जवाब नहीं था। अनिल ने पैर छूकर माफी मांगी।

उसने कहा कि उसे लगा कि वे लोग मुस्लिम गोतस्कर हैं। अब उन्हें पछतावा है कि उन्होंने एक ब्राह्मण की हत्या कर दी। सियानंद ने पूछा कि तो क्या आप किसी मुस्लिम की हत्या कर दोगे। तुम्हें टायर पर गोली चलानी चाहिए थी। कानून हाथ में क्यों ले लिया तो अनिल ने कोई जवाब नहीं दिया।
संजय सिंह ने कहा- हत्या के लिए भाजपा जिम्मेदार
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हत्या मामले में भाजपा और हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 10 साल में गोरक्षा के नाम पर 49 घटनाएं हुईं, जिसमें 55 लोगों की हत्या हुई और 94 लोग घायल हो गए, जबकि 2014-2022 के बीच 172 मॉब लिंचिंग की हुई घटनाओं में 21 हिन्दू मारे गए।