फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Municipal Elections 2025 BJP releases list of councilor candidates with AAP-BSP full list

फरीदाबाद निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की पार्षद उम्मीदवारों की सूची, आप-बीएसपी संग देखें पूरी लिस्ट

Sat, 15 Feb 2025 05:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी 11 वार्ड के उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की। 

विज्ञापन
Faridabad Municipal Elections 2025 BJP releases list of councilor candidates with AAP-BSP full list
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद के बाद शनिवार सुबह भाजपा ने फरीदाबाद के सभी 46 वार्ड के पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कई नए चेहरों को पार्टी ने मौका दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 11 वार्ड के उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची भी देर शाम तक जारी होने की संभावना है। कांग्रेस के फरीदाबाद प्रभारी और नूंह से विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मंथन चल रहा है, शाम तक हम लिस्ट जारी करेंगे। समाजवादी पार्टी ने भी मेयर पद पर संगीता यादव को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


भाजपा के उम्मीदवार
वार्ड 1 से मुकेश डागर जाट, 2 से राजेश डागर जाट, 3 से रवि कश्यप, 4 से संगीता भारद्वाज पंडित, 5 से शीतल देवी, 6 से गायत्री देवी, 7 से सवीता भडाना, 8 से राकेश लोहीया, 9 से संगीता भाटिया, 10 से भगवान सिंह, 11 से बबीता भड़ाना, 12 से सुमन बाला, 13 से हरी कृष्ण गिरोटी, 14 से नरेश नम्बरदार, 15 से जसवंत सिंह, 16 से मनोज नासवा, 17 से कर्मबीर बैंसला गुज्जर, 18 से शोभा, 19 से जगत सिंह फागना, 20 से दीपक बैंसला गुज्जर, 21 से वीरेंद्र भडाना गुज्जर, 22 से हरेंद्र भडाना गुज्जर, 23 से गजेंद्र भडाना गुज्जर, 24 से अजय प्रताप भडाना, 25 से सीमा सुमंत, 26 से लाल कुमार मिश्रा, 27 से सरोज शीशराम, 28 से अमित भारद्वाज, 29 से विजय बैंसला, 30 से अनिल नागर, 31 से सैफाली सिंगला, 32 से विनोद भाटी, 33 से ज्योति सिलानी, 34 से संजीव कुमार, 35 से सचिन शर्मा, 36 से कुलदीप सिंह साहनी, 37 से मुकेश कुमार अग्रवाल, 38 से अनिता कुमारी, 39 से रूमा, 40 से नवीन चेची एडवोकेट गुज्जर, 41 से महेश गोयल बनिया, 42 से योगेंद्र सैनी (बुध्दा), 43 से स्वराज सिंह राजपूत, 44 से प्रदीप टोंगर, 45 से किरण बाला और 46 से सोहन वीर (सोनू वैष्णव) बैरागी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने भी 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने वार्ड 5 से कमलेश शर्मा, 8 से प्रोमिला पुनिया, 9 से हरविंदर कौर, 10 से राजकुमार, 22 से ओजेश, 26 से कंचन कुमार मिश्रा, 27 से संजू गुप्ता, 30 से राहुल बैसला, 35 से रविंदर सिंह चंदीला, 40 से लखपत रे और 45 से शीतल कुमारी को चुनाव मैदान में उतारा है।


सपा ने भी जारी की सूची
समाजवादी पार्टी ने भी संगीता यादव को फरीदाबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सिंह भाटी ने इनके नाम की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed