{"_id":"6138a1bf8ebc3ed194241847","slug":"faridabad-municipal-corporation-website-release-now-now-submit-water-and-sewer-bill-by-qr-code-scanning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद नगर निगम ने जारी की वेबसाइट: क्यूआर कोड स्कैन कर पानी-सीवर का बिल भर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद नगर निगम ने जारी की वेबसाइट: क्यूआर कोड स्कैन कर पानी-सीवर का बिल भर सकेंगे
Wed, 08 Sep 2021 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:13 PM IST
सार
कोई भी व्यक्ति निगम की साइट पर जाकर अपने नाम, पते या फिर संपत्ति आईडी से बकाया संपत्ति कर, पानी व सीवरेज के चार्जिस की जानकारी लेकर उनका भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज के बिल जमा कराने के लिए अब नगर निगम में आने की जरूरत नहीं है। वह अपने घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स-पानी व सीवरेज का सभी डाटा ऑनलाइन कर दिया है। वहीं निगम इसके लिए क्यूआर कोड भी बनवाया है। जिसे स्कैन करते ही पानी-सीवर बिल भरने का विकल्प खुल जाएगा।
विज्ञापन
वहीं ऑलनाइन कोई भी व्यक्ति निगम की साइट पर जाकर अपने नाम, पते या फिर संपत्ति आईडी से बकाया संपत्ति कर, पानी व सीवरेज के चार्जिस की जानकारी लेकर उनका भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि संपत्ति कर के भुगतान के लिए 30 सितंबर तक विशेष छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
सभी करदाता इस छूट का लाभ उठाएं और अपना कर समयानुसार जमा कराएं। निगमायुक्त ने कहा कि जो करदाता अपना बकाया जमा नहीं कराएगा उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें उनकी इकाईयों को सील करने के साथ नीलामी करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन