फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad most polluted city in the country with AQI 452

हवा हुई खराब : एक्यूआई 452 के साथ फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, शनिवार से बारिश की संभावना, लोगों को मिल सकती है राहत

Thu, 23 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Faridabad most polluted city in the country with AQI 452
फरीदाबाद प्याली चौक के पास टूटी सड़क पर वाहनों के आने जाने पर उड़ती धूल । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की एक बार फिर हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बीते दो दिनों से सामान्य से आठ गुणा से अधिक रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, बल्लभगढ़ में भी बीते दो दिनों से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि बीते दो दिनों से फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में हवा की रफ्तार पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे रह रही है। इससे भी प्रदूषण बढ़ रहा है। क्योंकि निर्माण कार्य खुलने के साथ, टूटी सड़कों से उड़ रही धूल वायुमंडल के ऊपरी सतह तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे स्मॉग की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का एक्यूआई समान्य से आठ गुणा से भी अधिक गंभीर श्रेणी में 452 दर्ज किया गया। जो देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ का बेहद खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 352 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार से लोगों को गंभीर श्रेणी के प्रदूषण स्तर से राहत मिल सकती है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश की संभावना है। इससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना शनिवार से 28 दिसंबर तक है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय स्तर पर एक्यूआई
नाथू कॉलोनी-355
सेक्टर 16ए-459
सेक्टर 11- 452
सेक्टर 30-473
एनआईटी- 429
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed