{"_id":"5eaff4188ebc3e90a40788ce","slug":"faridabad-many-labours-gateway-from-delhi-returned-everyone-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दिल्ली से मजदूर कर रहे थे पलायन, पुलिस-प्रशासन ने सभी को वापस लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: दिल्ली से मजदूर कर रहे थे पलायन, पुलिस-प्रशासन ने सभी को वापस लौटाया
Mon, 04 May 2020 04:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 May 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
घर लौटते प्रवासी मजदूर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मजदूरों को रोक कर समझाया
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। इसके बाद भी मजदूर अपने परिवारों के साथ लगातार पलायन कर रहे हैं। रविवार दोपहर को बल्लभगढ़ क्षेत्र में मजदूर परिवार के साथ पलायन करते हाईवे पर नजर आए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सेक्टर-11 वाईएमसीए चौक के पास मजदूरों को रोक कर समझाया। मजदूरों के समूह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
पुलिस-प्रशासन ने सभी को वापस लौटाया
पुलिस ने इन बच्चों व महिलाओं के लिए मास्क भी उपलब्ध कराया। इसके बाद मजदूरों को वापस दिल्ली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर जिले की सीमा में गुपचुप तरीके से कच्ची रास्तों से दाखिल हुए थे। इसके बाद बल्लभगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर नजर आए थे। इसकी सूचना मिलते ही मजदूरों को रोक कर उन्हें दोबारा दिल्ली छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने के लिए घंटों लघु सचिवालय में भटकते रहे
रविवार को अवकाश होने के बाद भी दर्जनों की संख्या में मजदूर अपने घर जाने के लिए मूवमेंट पास बनवाने लघु सचिवालय पहुंच गए। अधिकांश मजदूर बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे। ये मजदूर अपना पंजीकरण कराने के लिए घंटों लघु सचिवालय में भटकते रहे।
विज्ञापन