फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad man shoots wife on domestic dispute two years ago they they do love marriage

फरीदाबाद: पत्नी से अनबन पर सीने में मार दी गोली, दो साल पहले ही किया था प्रेम विवाह

Sun, 12 Dec 2021 08:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 12 Dec 2021 08:29 AM IST
सार

पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Faridabad man shoots wife on domestic dispute two years ago they they do love marriage
- फोटो : amar ujala

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्य विहार में देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।महिला का नाम सोनू है।

विज्ञापन


दो साल पहले उसने सचिन नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। उनकी एक साल की बच्ची भी है। सचिन और सोनू शादी के दौरान सूर्या विहार में रहते थे। सचिन के पिता जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी हैं। इन दिनों सचिन अपनी पत्नी के साथ पिता के सरकारी क्वाटर में रहता था।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों सूर्या विहार स्थित अपने मकान पर आए थे। उनकी बेटी दादा दादी के पास ही थी। देर शाम यहां किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज सचिन ने अपनी पत्नी सोनू को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल महिला चिल्लाती हुई घर से बाहर आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हालत है खतरे से बाहर
गोली उसके सीने के पास लगी थी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। पल्ला थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि गोली अवैध हथियार कट्टे से चलाई गई है। पुलिस ने मौके से कट्टा बरामद कर लिया है। महिला फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है। बयान के बाद आगे की कार्यवायी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed