फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad lot of enthusiasm among the elderly women and men for kanwar

Faridabad: जब तक है पैरों में जान, तब तक लाएंगे कांवड़, बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों में दिखा खासा उत्साह

Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
anurag saxena अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
सार

मथुरा के खरोट गांव निवासी 60 वर्षीय जयवती ने बताया कि बेटे की नौकरी के लिए भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी, मन्नत पूरी होने पर कांवड़ यात्रा शुरू की। पिछले दो साल महामारी के कारण यात्रा स्थगित रही। शिव जी में अपार श्रद्धा है।

विज्ञापन
Faridabad lot of enthusiasm among the elderly women and men for kanwar
कांवड़ लेकर जातीं बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण करीब ढाई साल बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं और बुजुर्ग महिलाओं में खासा उत्साह है। बुजुर्ग महिलाएं मीलों की दूरी पैदल तय कर कांवड़ लेने पहुंच रही हैं। श्रद्धालुओं की मानें तो भोलेनाथ ने उनकी हर बार मन्नत पूरी की है। जब तक पैरों में जान रहेगी, तब तक प्रभु के द्वार जाते रहेंगे। फरीदाबाद में भी श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

बेटे की नौकरी लगी तो शुरू की कांवड़ यात्रा

मथुरा के खरोट गांव निवासी 60 वर्षीय जयवती ने बताया कि बेटे की नौकरी के लिए भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी, मन्नत पूरी होने पर कांवड़ यात्रा शुरू की। पिछले दो साल महामारी के कारण यात्रा स्थगित रही। शिव जी में अपार श्रद्धा है। भोलेनाथ ने हर बार मुराद सुनी है। पिछले सात साल से कांवड़ यात्रा कर रही हूं।

विज्ञापन

11वीं बार लेने जा रहे कांवड़

पलवल निवासी 75 वर्षीय सुग्रीव सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। वह पिछले 11 वर्षों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। सुग्रीव के मुताबिक, 1998 में सड़क दुर्घटना में पैरों में काफी चोट आई थी। मन में शिव को याद किया और मन्नत मांगी की जल्द ठीक हो जाएं। इनके जीवन में चमत्कार हुआ और वह ठीक हुए। इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू की। शिव जी में आस्था और विश्वास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोलेनाथ की कृपा से घर में धन धान्य

मथुरा निवासी 65 वर्षीय शकुंतला का कहना है कि उन्होंने जीवन में बहुत कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। मेहनत के साथ-साथ भोलेनाथ की आराधना भी की। आज मेहनत और भक्ति के कारण घर में धन-धान्य की कमी नहीं है। कभी रोटी के लिए मोहताज शकुंतला आज दूसरों का भी पेट भरती हैं। शकुंतला ने कहा कि जब तक पैरों में जान है, तब तक भोले की भक्ति करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed