फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad khori village people move towards delhi stopped in way aap mp sushil gupta

फरीदाबाद: दिल्ली कूच के लिए निकले खोरी गांववासियों को पुलिस ने रोका, आप सांसद हिरासत में

Tue, 22 Jun 2021 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Jun 2021 11:33 AM IST
सार

हालांकि पुलिस का कहना है हमने सांसद को रोका नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सराय ख्वाजा चौक पर पुलिस ने संगठित लोगों को बलपूर्वक तितर-बितर कर दिया। इस दौरान भीड़ पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाईं।

विज्ञापन
faridabad khori village people move towards delhi stopped in way aap mp sushil gupta
खोरी गांव के लोग दिल्ली कूच के लिए निकले तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फरीदाबाद के खोरी में कब्जे हटाने की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए निकले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता सहित कई लोगों को बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ पहुंचे लोगों ने लकड़पुर बॉर्डर पर हंगामा किया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। 

विज्ञापन


इससे कई लोगों को चोटें आईं। सांसद को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इससे पहले सोमवार रात भी लोगों ने प्रदर्शन की तैयारी की थी। दोनों मामलों में पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खोरी में जाकर लोगों से प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे सांसद गुप्ता सराय टोल प्लाजा पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और खोरी के लोग भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बदरपुर बॉर्डर पर होने वाली गतिविधि को लेकर पुलिस बल पहले से सतर्क था। सांसद के आते ही एसीपी मोजीराम ने उनसे बातचीत की और लौट जाने के लिए कहा। यहां करीब 15 मिनट तक उन्हें रोके रखा। बाद में गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं व खोरी के लोगों को हिरासत में लेकर सेक्टर 37 थान भेज दिया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया। उधर, खोरी के कुछ लोग लकड़पुर बॉर्डर पर एकत्रित होने लगे, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
खोरी गांव में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों के खिलाफ थाना सूरजकुंड व सेक्टर 37 इलाके में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए कुछ लोग भीड़ को उकसा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात गांव में करीब पांच हजार लोगों को एकत्रित कर उपद्रव व प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दूसरे मामले में मंगलवार सुबह आप सांसद सुशील गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन करने  जा रहे150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed