फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad in gay relation two bike borne assailants shoot at cousin brothers narrow escape

फरीदाबाद: समलैंगिक संबंधों में बाइक सवार बदमाशों ने चचेरे भाइयों पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Sat, 23 Oct 2021 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Oct 2021 10:20 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार और पर्वतीया कॉलोनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला समलैंगिकता का है।

विज्ञापन
faridabad in gay relation two bike borne assailants shoot at cousin brothers narrow escape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीया कॉलोनी में गुरुवार रात दो बाइक सवार बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों पर गोली चला दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात करीब साढे़े आठ बजे सोनू और उसका चचेरा भाई श्रवण अपने मकान के दरवाजे पर खडे़ थे। श्रवण का एक भाई लोकेश भी है। उसी समय पवन नामक युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ गया।
विज्ञापन


पवन ने सोनू और श्रवण से लोकेश के बारे में पूछा। श्रवण ने कहा कि लोकेश के बारे में कुछ नहीं पता। वह कई दिनों से घर नहीं आया है। इस बात से पवन नाराज हो गया और जेब से तमंचा निकाल कर श्रवण की छाती पर लगा दिया। ये देखकर श्रवण और सोनू घर के अंदर भागने लगे। इस पर पवन ने गोली चला दी। इस घटना में श्रवण बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू को न लगकर सीढ़ी की दीवार पर लगी गोली
पवन के साथ आए दूसरे युवक ने सोनू पर गोली चलाई। गोली सोनू को ना लगकर जीने की दीवार से टकराई। गोली की आवाज से आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। भीड़ को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे। जाते समय आरोपी धमकी देकर गए कि मौका मिलने पर मार देंगे।


घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार और पर्वतीया कॉलोनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला समलैंगिकता का है। लोकेश और पवन कई सालों से रिलेशन में हैं। जांच में पाया कि लोकेश कई दिनों से राजेश से नहीं मिला। उसे ढूंढते हुए ही राजेश उसके घर गया था। उसे शक था कि उसके परिवार के लोग उसे बाहर नहीं आने दे रहे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed