{"_id":"6215f23754aa6a7f3d72e8e4","slug":"faridabad-head-constable-and-his-husband-dead-body-found-in-suspicious-condition-police-probing-murder-suicide-both-angle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हर पहलू पर चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हर पहलू पर चल रही जांच
Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल सरोज और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से बुधवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पुलिस लाइन में हड़कंप मचा दिया। फरीदाबाद के सेक्टर-30 में बनी पुलिस लाइन में महिला हेड कांस्टेबल और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला हेड कांस्टेबल का नाम सरोज बताया जा रहा है और उसके पति का नाम धर्मेंद्र बोस था। वह टैक्सी ड्राईवर का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह हत्या है या आत्महत्या इस पर पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। धर्मेंद्र के परिजन इस वक्त मोर्चरी के बाहर मौजूद हैं।
विज्ञापन