फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad got two ministers, Vipul became cabinet minister and Rajesh became minister of state.

Faridabad News: फरीदाबाद को मिले दो मंत्री, विपुल कैबिनेट तो राजेश बने राज्यमंत्री

Fri, 18 Oct 2024 03:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Faridabad got two ministers, Vipul became cabinet minister and Rajesh became minister of state.
दोनों मंत्रियों के समर्थकों ने चंडीगढ़ और फरीदाबाद में ढोल नगाड़ों पर किया डांस, बांटी मिठाइयां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा में बनी भाजपा सरकार में फरीदाबाद जिले को दो मंत्री मिले हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 5 सीटें देने वाले फरीदाबाद में एक कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और एक राज्य मंत्री का पद तिगांव के विधायक राजेश नागर को मिला है। दोनों के मंत्री बनने के बाद उनके घरों और कार्यालयों पर उनके समर्थक जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचे। वहीं, परिवार और अन्य समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और खुशी मनाई। इस दौरान चंडीगढ़ में दोनों मंत्रियों के समर्थकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

चंडीगढ़ में प्रदेश सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर में कुल 15 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। भाजपा सरकार ने फरीदाबाद जिले को सबसे अधिक प्राथमिकता पर रखते हुए पांच में से दो विधायकों को मंत्री बनाया है। 2014 में पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके फरीदाबाद विधानसभा सीट से विपुल गोयल को दोबारा से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। विपुल गोयल के समर्थक भी फरीदाबाद से शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे। फरीदाबाद में भी उनके सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान समर्थकों ने ढोल पर डांस भी किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राजेश नागर के सेक्टर-30 स्थित घर पर भी परिवार के अन्य लोगों ने मिठाइयां बांटी और उनके मंत्री बनने पर खुशी जताई। इस दौरान उनके सेक्टर-31 कार्यालय पर भी समर्थकों ने खुशी मनाई। वहीं, भाजपा के सेक्टर-15 स्थित अटल कमल कार्यालय सहित शहर भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी फरीदाबाद को दो मंत्री पद मिलने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बुधवार से ही अटकलों का बाजार रहा गरम
सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में फरीदाबाद जिले से दो से तीन विधायकों के मंत्री बनने के लिए अटकलों का बाजार गरम रहा। फरीदाबाद के लोग अटकलें लगाते रहे कि जिले से दो कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मूलचंद शर्मा बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा राजेश नागर को राज्य मंत्री बनने की चर्चा थी। बृहस्पतिवार सुबह कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री के रूप में राजेश नागर का नाम फाइनल हुआ।

---
बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में गए समर्थक
चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सभी विधायकों और जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फरीदाबाद से गए। इस दौरान जिले से करीब 40 बसों में सवार होकर लोग समारोह में पहुंचे। इनमें से 25 बसें तो बल्लभगढ़ रोडवेज डिपो से गईं थी। इसके अलावा निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
---
मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर छाया सन्नाटा
विधायक बनने की हैट्रिक लगाने वाले बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा और उनके समर्थकों को विश्वास था कि कैबिनेट में उनको जगह मिलेगी। हालांकि, सुबह जब यह तय हुआ कि मंत्रीपद में उनका नाम नहीं है तो उनके समर्थकों में गहरी निराशा देखी गई। इस दौरान बल्लभगढ़ स्थित कार्यालय और उनके घर पर सन्नाटा पसरा रहा।



राव नरबीर सिंह चौथी बार मंत्री बने
गुरुग्राम। प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह को नायब सिंह सैनी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री पद मिला है। सिंह साल 2014 में मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि राव नरबीर सिंह चौथी बार प्रदेश में मंत्री बने हैं। विरासत में मिली राजनीति का शुभारंभ उन्होंने गैरतपुर बास गांव के सरपंच से किया था। राव नरबीर सिंह के मंत्री बनाने से अहीरवाल बेल्ट में उनकी बादशाहत कायम रही है। पंचकूला में जैसे ही नरबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके समर्थकों ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांट कर खुशियां जताई। मोदी लहर में साल 2014 में पहली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इस दौरान बादशाहपुर विस सीट से विधायक राव नरबीर को मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। इस बार के विस चुनाव में भी राव नरबीर सिंह को टिकट के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। नामांकन के दो-तीन दिन पहले ही भाजपा ने टिकट पक्की की। हालांकि टिकट की घोषणा हुए बिना ही उनके सिविल लाइंस आवास पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की थी। विधानसभा चुनाव में राव नरबीर सिंह ने त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव से 60705 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed